Samsung अपने यूज़र्स के लिए बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने One UI 8.5 के विकास पर काम शुरू कर दिया है और 8 दिसंबर 2025 से इसका बीटा अपडेट कुछ देशों में जारी भी हो चुका है। भारत में यह अपडेट लगभग 22 दिसंबर के आसपास मिलने की उम्मीद है।
अगर टेस्टिंग सही रही, तो Samsung One UI 8.5 का स्टेबल वर्ज़न 2026 की शुरुआत में जारी हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे Galaxy S26 सीरीज़ के साथ लॉन्च कर सकती है। इस बार Samsung इंटरफ़ेस, परफॉर्मेंस, कैमरा, शेयरिंग सिस्टम और सिक्योरिटी में कई बड़े बदलाव शामिल कर रहा है।
One UI 8.5 में मिलने वाले 5 मुख्य नए फीचर्स
1. बेहतर सुरक्षा और प्राइवेसी
अब फोन बार-बार गलत पासवर्ड, PIN या फिंगरप्रिंट डालने पर खुद को लॉक कर देगा। पहचान से जुड़ी सेटिंग्स भी पहले से अधिक सख्त होंगी, ताकि यूज़र के डेटा को अधिक सुरक्षित रखा जा सके।
2. सिस्टम-वाइड Deep Sleep मोड
ऐसे ऐप्स जो फालतू विज्ञापन या गैर-जरूरी नोटिफिकेशन भेजते हैं, उन्हें सिस्टम Deep Sleep मोड में डाल देगा। इससे नोटिफिकेशन केवल ज़रूरी ऐप्स से आएंगे और डिस्ट्रैक्शन कम होगा।b
3. नया Photo Assist
Photo Assist फीचर एडिट हिस्ट्री सेव करेगा, जिससे किसी भी फोटो को उसके पुराने वर्शन पर वापस ले जाना आसान होगा। यह उन यूज़र्स के लिए उपयोगी है जो फोटो एडिटिंग करते समय कई बदलाव करते हैं।
4. Storage Share और बेहतर फाइल मैनेजमेंट
अब Galaxy फोन, टैबलेट और टीवी के बीच फाइल शेयरिंग और भी आसान होगी। My Files ऐप से सीधे सभी डिवाइसेस तक पहुंच मिल जाएगी।
5. Quick Share में सुधार
शेयरिंग स्पीड अब पहले से तेज होगी। फोन स्वतः ही सही कॉन्टैक्ट और डिवाइस का सुझाव देगा, जिससे फाइल भेजने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
6. विज़ुअल और UI अपग्रेड
लॉकस्क्रीन, नोटिफिकेशन पैनल और क्लॉक स्टाइल में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। नोटिफिकेशन बैकग्राउंड को ब्लर किया जाएगा, जिससे पढ़ना आसान होगा।
One UI 8.5 Android 16 पर आधारित होगा, इसलिए बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों ओर से सिस्टम अधिक स्थिर और तेज रहेगा।
इन Samsung Galaxy डिवाइसेस को मिलेगा One UI 8.5 अपडेट
कुल लगभग 60 स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स इस अपडेट के लिए तैयार किए जा रहे हैं। नीचे पूरी लिस्ट दी गई है।
Galaxy S Series
S26, S26+, S26 Ultra
S25, S25+, S25 Ultra, S25 FE
S24, S24+, S24 Ultra, S24 FE
S23, S23+, S23 Ultra, S23 FE
S22, S22+, S22 Ultra
S21 FE
Galaxy Z Series (Fold और Flip)
Z Fold 7, Z Flip 7
Z Fold 6, Z Flip 6
Z Fold 5, Z Flip 5
Z Fold 4, Z Flip 4
Galaxy A Series
A73, A56, A55, A54, A53
A36, A35, A34, A33
A26, A25, A24
A16, A15 (LTE/5G)
A06 (LTE/5G)
Galaxy M Series
M56, M55(s), M54, M53
M35, M34, M33
M16, M15, M06
Galaxy F Series
F56, F55, F54
F34, F16, F15, F06
Galaxy Tab Series
Tab S10, S10+, S10 Ultra, S10 FE
Tab S9, S9+, S9 Ultra, S9 FE
Tab S8, S8+, S8 Ultra
Tab S6 Lite (2024)
Tab A9, A9+
Tab Active 5, Tab Active 5 Pro
भारत में One UI 8.5 का रोलआउट कब होगा?
- बीटा अपडेट: 22 दिसंबर 2025 के आसपास
- स्टेबल अपडेट: जनवरी–फरवरी 2026
सबसे पहले फ्लैगशिप सीरीज़ को अपडेट मिलेगा, उसके बाद फोल्डेबल्स, और फिर A, M व F सीरीज़ तक रोलआउट बढ़ेगा।
FAQ’s
Samsung One UI 8.5 भारत में कब जारी होगा?
Samsung One UI 8.5 का बीटा वर्ज़न भारत में 22 दिसंबर 2025 के आसपास आ सकता है। स्टेबल अपडेट जनवरी से फरवरी 2026 के बीच उपलब्ध होने की उम्मीद है।
क्या मेरा Samsung फोन One UI 8.5 अपडेट के लिए योग्य है?
अगर आपका फोन Galaxy S, Z, A, M या F सीरीज़ का नया मॉडल है, तो अत्यधिक संभावना है कि उसे अपडेट मिलेगा। सभी योग्य डिवाइसेस की पूरी लिस्ट ऊपर दी गई है।
One UI 8.5 में कौनसे नए फीचर्स मिलेंगे?
इस अपडेट में बेहतर सिक्योरिटी, Deep Sleep मोड, Photo Assist, तेज Quick Share, नया लॉकस्क्रीन डिज़ाइन और Android 16 आधारित परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन शामिल होंगे।
क्या One UI 8.5 में AI फीचर्स होंगे?
हाँ, One UI 8.5 में फोटो प्रोसेसिंग, नोटिफिकेशन कंट्रोल और शेयरिंग में AI आधारित सुधार किए गए हैं।










